संभल। रेत से भरे ओवरलोड वाहनों पर हुई कार्रवाई में खनन, परिवहनऔर वाणिज्यकर विभाग की ओर से जुर्माने का आंकलन किया जा रहा है। इसमें सोमवार तक जुर्माना तय किया जा सकता है। यह जुर्माना लाखों रुपये में होगा। मालूम हो यह कार्रवाई शुक्रवार की सुबह एसडीएम विनय कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई थी। 41 वाहन पकड़े गए थे। जिसमें 12 वाहन इसलिए छोड़ दिए थे क्योंकि उनके दस्तावेज और मानक पूरे थे। तीन वाहन मौके से टीम को चकमा देकर भाग गए थे। एक ट्रक का ऑनलाइन चालान हुआ था। 25 वाहन पुलिस की निगरानी में है। जो वाहन पुलिस की निगरानी में है उन सभी में रेत भरा हुआ है। एसडीएम ने बताया कि संबंधित विभाग अपने अपने जुर्माने का आंकलन कर रहे हैं। जल्द आंकलन कर जुर्माना तय करेंगे। फिलहाल मंडी समिति में सभी वाहनों को खड़ा करा दिया गया है।