फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 किलोमीटर से प्रस्ताव का जबाव मिलने में लग गए 204 दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। चंदौसी नगर पालिका से 28 किलोमीटर दूर संभल एडीएम आफिस में जिला कमेटी से ट्रेंचिंग ग्राउंड की जमीन खरीदने के प्रस्ताव का जवाब मिलने में 204 दिन लग गए। जिला कमेटी प्रभारी एडीएम के कार्यालय में प्रस्ताव जनवरी माह से फाइलों में दबा था। खबर छपी, तो जिला कमेटी को प्रस्ताव की याद आई। नगर पालिका चंदौसी से नगर विकास के शासनादेश यानी जीओ के साथ प्रस्ताव दोबारा भेजने की बात मौखिक तौर से कही है। चंदौसी नगर पालिका दोबारा से शासनादेश के साथ प्रस्ताव भेजेगा।
विज्ञापन

चंदौसी नगर पालिका में रोजाना 62 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रेंचिंग ग्राउंड नहीं है। शहर के बाहरी छोर पर ही सड़क किनारे ढेर लगाए जा रहे हैं। सरकारी जमीन उपलब्ध न होने पर नगर पालिका ने ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए दो हेक्टेअर निजी जमीन खरीदने का प्रस्ताव 16 जनवरी 2020 को तैयार किया था। प्रस्ताव तैयार कराकर अनुमति के लिए जिला कमेटी प्रभारी एडीएम के समक्ष भेजा गया था तब से यह प्रस्ताव फाइलों में दबा था। जिला कमेटी प्रभारी ने इस पर कोई चर्चा नहीं थी। प्रस्ताव में कोई कमी थी या नहीं, यह भी नहीं देखा गया। अमर उजाला ने ट्रेंचिंग ग्राउंड के मुद्दे को उठाया और प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। खबर छपते ही जिला कमेटी की नींद टूटी। अब एडीएम कार्यालय ने मौखिक तौर से नगर पालिका चंदौसी से दोबारा से प्रस्ताव मांगा है। इस प्रस्ताव के साथ नगर विकास विभाग का शासनादेश भेजने की बात कही है। यह पूछा है कि किस शासनादेश के तहत निजी तौर पर जमीन खरीदी जा सकती है।
कैथल में चिह्नित की थी दो हेक्टेअर जमीन
चंदौसी। सरकारी जमीन उपलब्ध न होने पर नगर पालिका चंदौसी ने ट्रेंचिंग ग्राउंड की जमीन लेने के लिए विज्ञापन जारी किया था। दो जनवरी माह में गांव कैथल में करीब दो हेक्टेअर जमीन चिह्नित की थी। इस जमीन को खरीदने के लिए प्रस्ताव बनाकर निकाय जिला कमेटी के पास भेजा गया है।
विज्ञापन

जमीन खरीदने को शासन से जारी होगा बजट
चंदौसी। निकाय ने ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए जमीन खरीदने का प्रस्ताव बनाकर अनुमति के लिए जिला कमेटी के पास भेजा है। जिला कमेटी की अनुमति के बाद प्रस्ताव निकाय निदेशालय को भेज दिया गया जाएगा। वहीं से जमीन खरीदने के लिए बजट जारी होगा। पालिका ने निजी जमीन खरीदने के लिए सर्किल रेट से तीन गुना रेट प्रस्ताव में अनुमति के लिए भेजा है।
ट्रेंचिंग ग्राउंड की जमीन के लिए प्रस्ताव जिला कमेटी के पास भेजा गया है। इसमें प्रस्ताव के साथ जीओ भी मांगा है। इस मामले में ईओ को साथ लेकर डीएम और एडीएम से जल्द मिला जाएगा। ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए जमीन जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

इंदूरानी, चेयरमैन नगर पालिका चंदौसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें