फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली के भाई पर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव निवासी कक्षा 11 की छात्रा ने सहेली के भाई पर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह नगर के एक इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। गांव की ही एक लड़की से उसकी दोस्ती हो गई। वह अक्सर अपने घर बुलाकर ले जाती थी। सहेली के भाई ने उसे झांसे में ले लिया और फोन पर बात करने लगा। सहेली ने किशोरी को एक दिन अपने घर बुलाया। आरोपी ने बहाने से अपनी बहन को बाहर भेज दिया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। आरोप है कि उसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा।
आरोप है कि 27 अगस्त को वह स्कूल जा रही थी। तहसील तिराहे पर आरोपी ने छात्रा की साइकिल के आगे स्कूटी लगाकर उसे रोक लिया और संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी ने छात्रा को थप्पड़ जड़ दिया। छात्रा के माता-पिता को जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इस मामले की शिकायत आरोपी के परिजनों से की तो उन्होंने भी गाली-गलौज की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दिनेश कुमार, सीओ, चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें