फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, तापमान 44 डिग्री पर

Sat, 18 May 2024 03:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के साथ लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार सीजन में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमसभरी गर्मी से पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान बढ़ रहा है। तापमान बढ़ने और लू के कारण लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। दोपहर में तेज धूप में लोगों की आवाजाही कम हो रही है। बाजारों में भी लोग कम पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को सुबह छह बजे से तेज धूप के चलते तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह 10 बजे तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया और गर्म हवा चलने लगी। दोपहर में धूप और गर्म हवा ने अपने तेवर दिखाए तो तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवा से लोग बेहाल हो गए। सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखा। लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर और छाता लेकर घरों से निकले।

धूप और लू से बचाव की सलाह दे रहे चिकित्सक
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. चमन प्रकाश ने मरीजों को सलाह देते हुए बताया कि घर से निकलते समय सिर को कवर कर लें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने, पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें, संतुलित आहार लें। वहीं दूसरी ओर बाल रोग विशेषज्ञ ने बच्चों का खास ख्याल रखने की सलाह दी है। बताया कि इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान ज्यादा रखना चाहिए। बताया कि इस मौसम में थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीने से काफी राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह रहा है एक सप्ताह में तापमान
तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
11 मई 39 24
12 मई 39 24
13 मई 40 26
14 मई 40 24
15 मई 41 26
16 मई 42 28
17 मई 44 28
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें