फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फ्रीडम स्पोर्ट्स क्लब ने आठ विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
धनारी में क्रिकेट टूर्नामेंट में ​खिलाड़ी। - फोटो : धनारी में क्रिकेट टूर्नामेंट में ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
धनारी। डीपी विद्यापीठ के मैदान में सोमवार को आयोजित हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में फ्रीडम स्पोर्ट्स क्लब और वीसीसी राइडर्स के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें फ्रीडम स्पोर्ट्स क्लब के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अशलंका कटारिया को मिला।
विज्ञापन


डीपी विद्यापीठ में जीनियस क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को फ्रीडम स्पोर्ट्स क्लब और वीसीसी राइडर्स के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें वीसीसी राइडर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वीसीसी राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। जिसमें अनंतवीर ने 36, सुधांशु ने 23, अनुज शर्मा ने 22 और मनजीत मौर्य ने 20 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रीडम स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने 18.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमें मुरली सिंह ने 55, अभय यादव ने 28 और हर्ष भाटी ने 36 रन बनाए। इस अवसर पर अंकित कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें