चंदौसी (संभल)। शहर के प्रगति विहार कॉलोनी निवासी संजय कुमार के मोबाइल में एक एप डाउनलोड कराकर जालसाजों ने उनके बैंक खाते से 58600 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
संजय कुमार ने बताया कि इंडसइंड बैंक में उनका खाता है। 25 दिसंबर को उनके फोन पर व्हाट्सएप से ऑडियो कॉल आई। जिसमें फोनकर्ता ने इंडसइंड बैंक का हवाला देते हुए संजय से इंडसइंड क्रेडिट कार्ड एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया। फोनकर्ता के बहकावे में आकर पीड़ित ने अपने मोबाइल में एप डाउनलोड कर लिया। जिसके बाद उन्होंने अपना क्रेडिट कार्ड और जरूरी सूचनाओं को एप में दर्ज किया। इसके बाद उनका मोबाइल हेंग होने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाता। उससे पहले ही खाते से चार बार में 58600 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। इस संबंध में पहले तो पीड़ित ने संबंधित बैंक को सूचना दी। कोतवाली में तहरीर कार्रवाई की मांग की है।