फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी में फिर मिले फर्जी आईडी के 102 सिम, एक गिरफ्तार

Wed, 17 Feb 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चंद सिक्कों के मुनाफे के लिए देशद्रोही गतिविधियों में प्रयोग की आशंका वाले फर्जी आईडी पर 102 प्री-पेड एक्टिवेटेड बरामद किए गए हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।  चंदौसी में ही 24 जनवरी को 1424 फर्जी आईडी पर जारी सिम बरामद किए गए थे, जिसमें 200 प्री-एक्टिवेटेड थे।
विज्ञापन




शहर में मोबाइल सिम विक्रेताओं पर पुलिस का कोई खौफ नहीं है। धड़ल्ले से यहां फर्जी आईडी पर प्री-एक्टिवेटेड सिम सिर्फ सौ रुपये में उपलब्ध हैं। 100 रुपये का नोट देते ही विक्रेता बिना किसी आईडी के ही किसी को भी प्री-एक्टिवेटेड सिम दे देता है, जिसे तत्काल मोबाइल फोनसेट में डालकर बातचीत शुरू की जा सकती है। इंटरनेट का भी उपयोग तत्काल ही किया जा सकता है जिसका उपयोग राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और बड़ी आपराधिक वारदातों के लिए भी किए जाने की आशंका बनी रहती है। 



सोमवार की रात आठ बजे पुलिस उपनिरीक्षक राजेश कुमार पुलिस बल के साथ रात्रि गश्त रहे। एक बाइक सवार युवक तेजी से जाता दिखा तो आशंका वश पुलिस ने पथरा तिराहे पर बदायूं चुंगी की ओर से आने वाली बाइक को चेक करना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में पल्सर बाइक सवार वहां आ पहुंचा। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ शुरूकर दी। तलाशी ली गई तो युवक के पास थैले एक ही मोबाइल कंपनी 1025 एक्टिवेटेड सिम और विभिन्न नामों की 25 मोहर मिली। कोतवाली लाकर पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम हर्षित पुत्र दिनेश कुमार निवासी मुहल्ला पीर हाल निवासी आवास विकास चंदौसी बताया। पुलिस ने कार्रवाई कर युवक का चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें