फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने पीआर सैल संभल की बनाई फर्जी फेसबुक आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। साइबर ठगों ने एसपी के पीआर सैल की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से मदद के नाम पर मैसेंजर के जरिये रुपयों की मांग की जा रही है। एसपी ने इस मामले में साइबर सैल को जांच करने के निर्देश दिए है। साथ ही सभी लोगों से अपील की है कि इस तरह किसी के बहकावे में आकर रुपये न दें।
विज्ञापन

चंदौसी के सभासद व व्यापारी अर्चित अग्रवाल के पास फेसबुक पर पीआर सैल संभल के नाम से फ्रैंड रिक्वेस्ट आई। आईडी में एसपी संभल का फोटो लगा हुआ था। अर्चित अग्रवाल ने बताया कि वह पहले से ही पीआर सैल की फ्रैंड लिस्ट में थे, दोबारा रिक्वेक्ट आने पर उन्होंने उसे स्वीकार कर लिया है। इसके बाद उनके मैसेंजर पर मैसेज आने शुरू हो गए। साइबर ठग ने हालचाल जानने के बाद मदद मांगी। साथ ही ऑन लाइन तुरंत 20 हजार रुपये की मांग की। ऑनलाइन के लिए पैसे ट्रांसफर करने के लिए नंबर भी भेजा गया। फ्रैंड लिस्ट में जुड़ते ही पैसों की डिमांड सामने आते ही व्यापारी को ठगे जाने का एहसास होने लगा। उन्होंने पूरे मामले से पीआर सैल को अवगत कराया। इस मामले में एसपी ने जांच साइबर सैल को सौंपी है। साथ ही सभी लोगों से अपील की है कि इस तरह किसी के बहकावें में न आए और किसी को पैसे न दें। पीआर सैल की फ्रैंड लिस्ट में शामिल कई अन्य लोगों के पास भी रिक्वेस्ट गई है और पैसों की डिमांड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें