फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी सीएमओ बनकर उगाही करने पहुंचे युवक को दबोचा

Fri, 14 Apr 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में ग्रामीणों व चिकित्सा सेवा से जुड़े कई लोगों ने दो युवकों को उस समय घेर लिया, जब वह खुद की सीएमओ बताकर झोलाछाप चिकित्सकों से धन उगाही करने पहुंचे। हालांकि एक युवक भागने में सफल रहा। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।  
विज्ञापन


कुढ़ फतेहगढ़ थाने के रतनपुर गांव में डा.कुमार मीनाल विश्वास के क्लीनिक दो युवक पहुंचे। जिसमें एक ने खुद को सीएमओ बताते हुए डाक्टर से दवाओं आदि के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी को निर्देशित किया कि झोलाछाप चिकित्सकों की चेकिंग की जाए। बाद में उसने पांच हजार रुपये की मांग शुरू कर दी। शक होने पर ग्रामीणों ने दोनों को घेर लिया तो दूसरा युवक जिसका नाम जितेंद्र निवासी राजथल बताया जा रहा था भाग गया।

ग्रामीणों ने कथित सीएमओ को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। उसने अपना नाम श्याम मुकुल निवासी अल्हैदादपुर थाना बनियाठेर बताया। सराय ज्वालापुरी में क्लीनिक संचालित करने वाले बहोरनपुर निवासी रामशंकर भी आ गए। वहां से भी वह 200 रुपये लेकर आए थे।
विज्ञापन


बैटला के सुरेंद्र भी पहुंचे, इनसे पांच सौ रुपये लिए थे। ग्रामीणों ने कथित सीएमओ के साथ मारपीट भी की। बाद में पुलिस को सौंप दिया गया।  थानाध्यक्ष कुढ फतेहगढ़ अता मुहम्मद ने बताया कि ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को सौंपा तो हैं, आज दिनभर ड्यूटी संभल में रही, इस कारण अभी उससे पूंछताछ बांकी है, जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जा सकेगी।     
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें