फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने खीर बनाकर लोगों को बांटी

Thu, 07 Jun 2018 01:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
संभल के सुजातपुर में खीर बांटते भाकियू पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संभल।  किसानों ने आंदोलन का रूप बदल दिया है। अब किसान सब्जी और दूध को नहीं फेंकेेंगे। बल्कि गरीबों और मरीजों को उसका वितरण करेंगे।  इसी के तहत सुजातपुर में किसानों ने उसी दूध की खीर बनाई जिसे सड़कों पर फेंका जाना था। खीर का आम लोगों  में वितरण किया गया। इस मौके पर जनसभा हुई। इसमें किसान आंदोलन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।    
विज्ञापन

 ग्राम सुजातपुर में भाकियू असली के प्रदेश प्रवक्ता दीपक शर्मा और भाकियू के मंडल महासचिव संजीव गांधी की पहल पर किसानों से दूध एकत्र किया गया। एक क्विंटल से अधिक दूध की खीर बनाई गई और उसका वितरण किसानों और आम लोगों में किया गया।

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रीय किसान महासंघ की बैठक में आंदोलन का प्रारूप बदल गया है। अब 7 जून को अस्पतालों में जाकर गरीबों को दूध का वितरण किया जाएगा। किसान संगठनों की ओर से 8 जून को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन के अधिकारियों के माध्यम से दिया जाएगा।
विज्ञापन


अगले दिन 9 जून को पाकिस्तान की चीनी भाजपा नेताओं को भेंट की जाएगी। दस जून को भारत बंद का आह्वान है। भाकियू असली ने बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है। इस मौके पर ऋषभ चौधरी, राजपाल सिंह, जयवीर सिंह, कपिल चाहल, अमर सिंह देवल, सुरेंद्र सिंह, समरपाल सिंह, ब्रह्मचारी यादव, दिलशाद हुसैन ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें