फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अब भी गुमनामी में गुम चार महिलाएं, अलग-अलग क्षेत्रों में मिले थे शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में चार महिलाओं की मौत राज बन गई। न पुलिस इन महिलाओं के शव की पहचान कर सकी और न कोई इन महिलाओं को खोजता हुआ पहुंचा। किसी महिला की हत्या कर शव बोरे में बंद कर फेंका तो किसी महिला को नहर में फेंक गए। एक किशोरी का शव तो कूड़े के ढेर पर पड़ा मिला। पहचान के लिए पुलिस ने प्रयास पर प्रयास किए लेकिन इन शवों की पहचान नहीं हो सकी है। हत्या का राजफाश होना तो दूर की बात है।
विज्ञापन

अब सवाल यह उठता है कि इन महिलाओं की गुमशुदगी भी कहीं दर्ज नहीं हुई या पुलिस वहां तक नहीं पहुंच सकी है जहां गुमशुदगी दर्ज की गई होगी। फिलहाल इन महिलाओं के शवों के नजदीक से मिले सामान और कपड़े पहचान की आस में है। साल दर साल पहचान गुम होती जा रही है। रजपुरा थाना प्रभारी हरीश कुमार का कहना है कि छानबीन अभी जारी है। पहचान कराने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें