जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव में रंजिश के चलते बीते दिन घर में घुसकर महिला सहित तीन लोगों को घायल कर दिया। वहीं पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के सिंघोला पुख्ता में रंजिश के चलते बीते दिन सोमवार की शाम आठ बजे करीब गांव के कुछ लोग अजय पाल के घर में घुस कर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अजयपाल की पत्नी के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। चीख-पुकार की आवाज सुनकर मौके पहुंचे गांव के ही कुंवर पाल, रतनपाल सिंह के साथ भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। अजयपाल की तहरीर पर पुलिस ने गांव के झम्मन, संतोष, जुगेंद्र, पूरन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद