फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कक्षा एक से तीन तक के बच्चों के लिए आईं चार लाख किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से तीन के बच्चों के लिए करीब चार लाख किताबें जिले में आ गई हैं। शिक्षा विभाग ने किताबों के सत्यापन के बाद उन्हें बीआरसी पर भेज दिया है। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद विद्यालय खुलने पर इन पुस्तकों का वितरण बीआरसी से विद्यालयों के लिए कर दिया जाएगा। ताकि कक्षा एक से तीन तक के बच्चों की पढ़ाई सुचारु रूप से हो सके।
विज्ञापन


जिले में करीब 1289 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें करीब 1,61,849 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। इन विद्यालयों में एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो गया। सत्र शुरू होने के बाद इन स्कूलों में कक्षा चार से आठवीं तक की पुस्तकों को सत्यापन के बाद ज्यादातर स्कूलों में पहुंचा दिया गया था। लेकिन नए सत्र शुरू होने से अब तक कक्षा एक से तीन के बच्चों को किताबों के लिए इंतजार करना पड़ रहा था। हालांकि नए सत्र की शुरुआत में ही करीब 4,26,265 लाख किताबों की डिमांड विभाग ने शासन को भेज दी थी। जिस कारण इनके आने में देरी हो रही थी।
जिला समन्वयक अंकित कुमार ने बताया कि कक्षा एक से तीन तक के बच्चों की करीब चार लाख किताबें जिले में आ गई है। जिन्हें सत्यापन के बाद बीआरसी पर भेज दिया गया है। गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने पर बीआरसी से किताबों का वितरण विद्यालयों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें