फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्मैक के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल कोतवाली पुलिस ने छह जून की रात्रि गश्त के दौरान स्मैक के साथ 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली के उप निरीक्षक मोहित चौधरी टीम के साथ गश्त करने के लिए सरायतरीन की ओर जा रहे थे। मोहल्ला लाडम सराय में कुछ व्यक्ति बैठे दिखाई दिए तो टोकाटाकी की गई। इस पर लोगों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे। जिसके बाद तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर सभी के पास स्मैक बरामद हुई है।
उप निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने शमशाद निवासी मोहल्ला झझरान सरायतरीन, अली निवासी फत्तेहउल्ला सराय संभल, शाहिद निवासी बिजलीघर के पास हयातनगर, फैजान, आशीकीन, निवासी मोहल्ला नवादा सरायतरीन, नदीम और वसीब निवासी मोहल्ला बरखेरियान, मुजीबुर्रहमान निवासी मोहल्ला चकली, आस मोहम्मद निवासी अकबरी मस्जिद के पास हयातनगर, राजा सैफियो वाली मस्जिद के पास हयातनगर, जिशान निवासी हुसैनी चौक सैदनगली और सलीम निवासी सैदनगली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें