फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चितनपुर में जंगली जानवर के हमले में एक महिला समेत चार लोग जख्मी

Fri, 14 Jul 2023 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। चितनपुर में जंगली जानवर के हमले में एक महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। सीएचसी में सभी का उपचार कराया गया। घटना बृहस्पतिवार की सुबह की है।सुबह छह बजे करीब गांव चितनपुर में जंगली जानवर ने तीन घरों में घुसकर हमला कर दिया। ग्रामीण इकबाल ने बताया कि वह सुबह के समय अपने घर में पशुओं को चारा डाल रहा था। तभी एक जंगली जानवर घर में घुस आया और उस पर हमला कर दिया। वह तो गनीमत थी कि लोहे की परात हाथ में थी। वहीं परात जंगली जानवर पर मार दी। इससे जंगली जानवर वहां से हट भैंस की ओर उछल गया और हमला कर घर में बंधी एक भैंस व कटिया को जख्मी कर दिया। उसने बताया कि इसके बाद जंगली जानवर ने हमला कर मोहल्ले में से घर आ रहे उसके भाई अबरार पुत्र फूल शाह को घायल कर दिया। इतना ही नहीं बाद में जंगली जानवर पीछे वाली गली में पहुंच गया और वहां युवक दिलखुश पुत्र दिलदार व उसकी पत्नी शबनम पर हमला कर दिया। इससे दंपती जख्मी हो गया। इस बीच पड़ौस के नबीजान पुत्र रंगनशाह को भी जंगली जानवर ने हमला कर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि शोर सुरकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, तो जंगली जानवर निकट ही एक ईख में घुस गया। जंगली जानवर के हमले में जख्मी हुए लोगों की जानकारी के बाद ग्रामीण भय में हैं। आसपास के गांवों में भी जंगली जानवर के हमले में जख्मी हुए ग्रामीणों के बावत खबर तेजी से फैल गई। इस बीच दोपहर दो बजे करीब वन दरोगा नीरज कुमार मय टीम के गांव पहुंचे और जंगली जानवर को लेकर ग्रामीणों से जानकारी ली। वन दरोगा ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। साथ ही विभाग की भी गांव में पूरी निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें