फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दिव्यांग महिला से कुंडल झपटने के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस ने एक अंतरजनपदीय छिनैती गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
विज्ञापन

इस गिरोह का खुलासा शनिवार को पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने बहजोई स्थित अपने कार्यालय पर किया। इस दौरान एएसपी दक्षिणी मनोज रावत और सीओ संभल कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के पास से सोने के कुंडल, चार मोबाइल फोन और चार बाइक बरामद की गई हैं। साथ ही 1,400 रुपये भी मिले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चार छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है। इनमें 2 अक्तूबर को हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में दिव्यांग महिला विरमावती के साथ हुई छिनैती की घटना भी शामिल है।
विज्ञापन

बाइक सवार दो आरोपियों ने महिला के कानों से कुंडल झपटे थे। महिला ने अपनी दिव्यांग पेंशन के 40 हजार रुपये जोड़कर ये कुंडल खरीदे थे। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
गिरफ्तार आरोपियों में बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव बहटा निवासी अभिषेक पाठक शामिल है। मुरादाबाद के लाइनपार निवासी ऋषभपाल और चंदौसी के बदायूं चुंगी पावर हाउस निवासी नकुल भी पकड़े गए हैं। चौथा आरोपी नाबालिग है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें