फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: क्षेमनाथ धाम पुलिस चौकी की नींव रखी, बाईपास पर बढ़ेगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में सुरक्षा की दृष्टि से 38वीं पुलिस चौकी की नींव बृहस्पतिवार को चंदौसी मार्ग पर स्थित बाईपास पर नींव रखकर शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी का निर्माण करने का निर्णय लिया गया है। बाईपास पर पुलिस चौकी का निर्माण होने से सुरक्षा बढ़ जाएगी। इसी क्रम में विधिवत पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया गया है। यह पुलिस चौकी नैमिषारण्य तीर्थ स्थित क्षेमनाथ समाधि के नजदीक सैफखान सराय क्षेत्र में निर्माण की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम समाज की भूमि पर इसका निर्माण किया जा रहा है। बताया कि यह पुलिस चौकी चौबीस कोसी परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहयोग के लिए बेहतर काम करेगी। इस दौरान सीओ आलोक भाटी व कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह व महंत योगी दीनानाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें