फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शादी समारोह में मारपीट व गोली मारकर घायल करने में पूर्व प्रधान का पुत्र गिरफ्तार

Wed, 29 Apr 2026 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र की नवीन पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित दामा देवी फार्म हाउस में शादी समारोह के दौरान रविवार की रात बाइक हटाने को लेकर गाली गलौज व मारपीट किए जाने के मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र सहित अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायल का उपचार मेरठ के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने गांव बरखेड़ा सोनक के पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र को गिरफ्तार कर मामले की पूछताछ शुरू कर दी है। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर सराय उर्फ रायपुर निवासी नरेंद्र की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि रविवार की रात वह अपनी तहेरी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए बहजोई में स्थित दामा देवी फार्म हाउस गया था।
बाइक हटाने को लेकर दो लोगों से कहासुनी हो गई थी। रात में जब शादी समारोह में मेहमानों की संख्या कम हुई तो गांव किरारी निवासी रजनेश और कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा सोनक निवासी विकास ने अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ मिलकर गाली गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट करने लगे। रजनेश ने तमंचा निकालकर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। गोली जांघ में लगने से गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। फार्म हाउस में की गई फायरिंग से मेहमानों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में ही बहजोई की सीएससी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। राजीव कुमार मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव किरारी निवासी रजनेश, बरखेड़ा सोनक निवासी विकास और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जाता है कि पूर्व ग्राम प्रधान का पुत्र विकास पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें