इन छह बिंदुओं पर है अमिताभ ठाकुर की आपत्ति
1- उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन
2- मीडिया से बातचीत कर शासनादेश का उल्लंघन
3- वर्दी नियमों का उल्लंघन
4- अपने कार्यों से इतर अन्य संदर्भ में बयान देना
5- अपने सोशल मीडिया पर ऐसे तथ्य अंकित करना जो प्रशासनिक अधिकारी के रूप में गलत है।
6- अत्यंत संवेदनशील स्थान पर ड्यूटी होने के बाद भी जानबूझ कर गलत स्थितियां उत्पन्न करना।
शिकायतकर्ता अमिताभ ठाकुर ने अपने बयान लिखित में दर्ज कराए हैं। उनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। साथ ही उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। -श्रीश्चंद्र, एएसपी, संभल।
वर्दी में फोटो लगा होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं से खफा हुए अमिताभ ठाकुर
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके संगठन से जुड़े लोग भी एएसपी कार्यालय पहुंचे थे। कई कारों पर लगे स्टीकर में अमिताभ ठाकुर का फोटो वर्दी पहने हुए लगा था। एक सवाल के जवाब में अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्होंने आयोग से इस संबंध में गाइडलाइन मांगी है कि वर्दी में फोटो लगा होना सही है या गलत है। फिलहाल सभी स्टीकर से फोटो हटाने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा है। जिससे नियमों का उल्लंघन न हो सके।