फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का चंदौसी से भी रहा नाता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का चंदौसी से भी नाता रहा है। सन् 1975 में इमरजेंसी के बाद जब चौधरी चरण सिंह के निर्देशों पर भारतीय लोकदल को मजबूत करने के लिए चंदौसी का भी उन्होंने दौरा किया था। चंदौसी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक जगदीश नारायण सक्सेना को वह बड़े भाई की तरह मानते थे।
विज्ञापन

सक्सेना के पुत्र आलोक सक्सेना सहकारी क्रय विक्रय समिति के चेयरमैन हैं। उन्होंने बताया कि जब वह 14 वर्ष के थे तब जून 1975 में इमरजेंसी लगी थी। इसके बाद चौधरी चरण सिंह ने भारतीय लोकदल का गठन किया। उस समय सत्यपाल मलिक भारतीय लोक दल में मुरादाबाद के प्रभारी के पद पर थे। संगठन को मजबूत करने के लिए जगह-जगह दौरा कर रहे थे। तब वह पिता जी से मिलने के लिए मोहल्ला गोलागंज स्थित आवास पर आए थे। लोकदल के विस्तार के बारे में पिता जी से वार्ता की थी। वह दो बार पिता जी से मिलने के लिए आए थे। पिता जी को वह भाई जैसा सम्मान देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें