फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विश्व हिंदू महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देश पर जिले की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर दिया गया है। नई कार्यकारिणी में प्रेमराज सिंह को जिला महामंत्री, अवधेश यादव को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा रजत तिवारी, सुमित राघव, सौरभ कौशिक, डॉ. शिवओम आदि को जिला उपाध्यक्ष, धर्मपाल सिंह, ओमप्रकाश सैनी,सुधीर शर्मा को जिलामंत्री, लखन शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया है। साथ ही राकेश शर्मा को सह संयोजम, ब्रजेश प्रजापति को जिला संयोजक, अजीत सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर आसीन किया गया है। वहीं, कृतेश यादव को तहसील संयोजक, पंकज शर्मा को तहसील अध्यक्ष और संजीव शर्मा को तहसील उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावा संगठन विस्तार करते हुई नई कार्यकारिणी में अलग- अलग पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर अध्यक्ष गुलशन प्रजापति, नगर पंचायत नरौली प्रभारी विपिन गोयल, नगर पंचायत नरौली अध्यक्ष सचिन शर्मा, महामंत्री मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष बबलू प्रजापति, मीडिया प्रभारी अमन श्रीवास्तव, मंत्री कमल दिवाकर, शिवम वाल्मीकि, धर्माचार्य जिला प्रभारी सुखदेवानंद, धर्माचार्य प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रमेशानन्द, महामंत्री माधवानंद, चंदौसी नगर प्रभारी उषा शर्मा, जिला प्रभारी मातृशक्ति प्रकोष्ठ पूजा शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य अनुपमा सिंह, तहसील मीडिया प्रभारी कुलदीप कुमार ,तहसील संभल मंत्री महावीर शर्मा ,सदस्य सूरजपाल, उमेश चंद्र, राजकुमार प्रजापति, सुमित शर्मा, अमित कश्यप, धर्मपाल दिवाकर को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र ही समिति गठित कर सभी तहसील, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर भी कार्यकारिणी बनाकर घोषित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें