फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लुभा रहीं श्रीगणेश से लेकर खाटू श्याम आकृति वाली राखियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बहन और भाई के स्नेह के प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन को लेकर संभल जिले में तैयारी शुरू हो चुकी है। बाजार में न सिर्फ परंपरागत राखी से दुकानें सज चुकी हैं बल्कि देवताओं की आकृति वाली राखी भी मौजूद हैं जो बहनों को खूब भा रही हैं। इतना ही नहीं, छोटे बच्चों के लिए कई तरह की राखियों की मौजूदगी भी देखी जा रही हैं।रक्षाबंधन नौ अगस्त को मनाया जाना है जिसे लेकर संभल के पुरानी तहसील रोड, कोतवाली से आगे, मोहल्ला बरेली सराय मार्ग समेत कई क्षेत्रों में तरह-तरह की राखी से दुकानें सज चुकी हैं। दुकानों पर एक रुपये से लेकर 150 रुपये तक की राखी मौजूद हैं। परंपरागत राखियों के साथ-साथ श्री गणेश, खाटू श्याम, श्रीकृष्ण, श्रीराम के साथ-साथ ओउम आकृति की राखी भी हैं। इनकी कीमत 10 रुपये से लेकर 30 रुपये के बीच है।
विज्ञापन

वहीं बच्चों के लिए टेडी बियर की राखी महज 20 रुपये की है। स्पाइडरमैन, हाथी वाली राखी भी दुकानों पर सज चुकी हैं। कोतवाली से आगे राखी बेच रहे दुकानदार विशाल का कहना रहा कि दुकान पर विभिन्न राखियां हैं। आने वाले दिनों में बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है। संभल के अलावा सिरसी, असमोली, हजरतनगर गढ़ी, सौंधन, पवांसा, रजपुरा और गवां क्षेत्र में भी राखी की दुकानें सज चुकी हैं।
0000
गलियों में गूंजने लगे रक्षाबंधन के गीत
संभल। संभल शहर के कई मोहल्लों की गलियों तक ठेलों को घुमाकर राखी बेचने का काम शुरू हो गया है। मोहल्ला कोट पूर्वी, हातिम सराय, शहजादी सराय, बरेली सराय, दुर्गा कॉलोनी, सरायतरीन, हयातनगर आदि में घूम रहे ठेलों पर लोगों ने सिस्टम भी लगा रखे हैं। जिनपर रक्षाबंधन को लेकर गीत गूंज रहे हैं। इनकी आवाज सुनकर महिलाएं घरों से बाहर आकर ठेलों पर राखी पसंद करते हुए खरीदारी कर रही हैं। महिलाओं में राखी खरीदने को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें