फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फिजा में छाया कोहरा, हाईवे पर यातायात प्रभावित

विज्ञापन
संभल में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9 बजे इस तरह कोहरा छटना शुरू हो गया था।
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। सर्दी के मौसम में बृहस्पतिवार को पहली बार कोहरे ने दस्तक दी। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर हाईवे समेत ग्रामीण अंचलों तक घना कोहरा छाया रहा। इससे हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। सुबह के समय वाहन लाइट जला कर रेंग-रेंग कर धीमी रफ्तार में चल सके। वहीं फिजा में कोहरा छाने के साथ ही सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। इससे मौसम में ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह जब लोग नींद से उठे तो गली मोहल्लों में कोहरे की सफेद चादर देखने को मिली। वहीं मुख्य मार्गों जैसे शहर के सीता रोड, गोशाला रोड समेत मुरादाबाद-आगरा हाईवे और बदायूं रोड के अलावा ग्रामीण मार्गों पर घना कोहरा छाया था। सुबह के समय घना कोहरा होने पर वाहन भी रफ्तार नहीं भर पा रहे थे और लाइट जला कर रेंग-रेंग कर ही चल सके। वहींए मौसम में ठिठुरन बढ़ने से बच्चे सिर से पांव तक गरम कपड़ों में स्कूल पहुंचे। सुबह दस बजे के बाद हल्की धूप खिली तो लोगों ने राहत महसूस की। वहीं कोहरा छंटने से यातायात सुचारु हो सका। उधर शहर में अभी तक तहसील और पालिका प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें