संभल। उड़नदस्ता टीमों ने बृहस्पतिवार को असमोली, हजरतनगर गढ़ी व ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 2.51 लाख रुपये की धनराशि पकड़ी है। इसके साक्ष्य न मिलने पर कोषागार में जमा कराया गया है। असमोली थाना क्षेत्र में सैदनगली-मनोटा मार्ग पर पुल के पास टीम स्टेटिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान क्रेटा कार आई, इसे रोककर चेक किया गया। गाड़ी में 145500 रुपये बरामद हुए। गाड़ी में सवार नजारूल मलिक निवासी भटपुरा द्वारा साक्ष्य न दिखाने पर धनराशि को कोषागार में जमा कराया गया। इसके अलावा महमूदपुरमाफी में प्रभारी मजिस्ट्रेट महेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग के दौरान एक लाख रुपये का कैश पकड़ा। गाड़ी में सवार मैनाठेर कोतवाली के गांव गुरेर निवासी जर्रार से कैश के साक्ष्य मांगे गए लेकिन यह नहीं दिखा पाए। इस पर इसे कोषागार में जमा कराया गया। वहीं, प्रभारी मजिस्ट्रेट फारूख अहमद ने चेकिंग के दौरान 58500 रुपये पकड़े। इन्हें भी साक्ष्य न दिखाने पर कोषागार में जमा कराया गया है।