फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

Fri, 03 May 2024 04:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। मुरादाबाद रोड पर बनियाठेर थाने के सामने नन्हे (35) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के उसका शव घर ले गए।
विज्ञापन

बनियाखेड़ा गांव के विशाल ने बताया कि उसके चाचा नन्हे चंदौसी में मजदूरी करते हैं। बृहस्पतिवार की रात वह रोजाना की तरह चंदौसी से घर लौट रहे थे। उसी समय बनियाठेर थाने के सामने सड़क पार करते समय उन्हें किसी वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। इसके बाद उसे एंबुलेंस से चंदौसी अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसका शव लेकर घर चले गई। उन्होंने पीएम कराने से इनकार कर दिया। विशाल ने बताया कि नन्हे की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें