फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आवास दिलाने के नाम पर ठगे पांच हजार रुपये पंचायत में वापस कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। ब्लाक क्षेत्र के गांव में एक युवक ने किसान को आवास दिलाने के नाम पर पांच हजार रुपये की धनराशि ऐंठ ली। आवास न मिलने पर किसान ने अपने रुपये वापस मांगे तो युवक ने धनराशि वापस लौटने से इन्कार करते हुए उसे घर से भगा दिया। पीड़ित की ओर से मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। बीडीओ द्वारा एडीओ से कराई गई जांच में शिकायत सही पाए जाने पर रुपये ऐंठने वाले युवक ने भरी सभा में किसान से माफी मांगते हुए रुपये वापस कर दिए।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र के सिहोरा गांव में एक युवक द्वारा किसान कल्यान सिंह से प्रधानमंत्री आवास बनवाने के नाम पर डेढ़ वर्ष पहले बीस हजार रुपये की मांग की गई थी। किसान ने अपने जेवरात गिरवी रखकर युवक को पांच हजार रुपये दे दिए थे। डेढ़ वर्ष बाद भी जब आवास नहीं मिला तो किसान ने अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन युवक द्वारा रुपये वापस नहीं किए गए।
पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की। शिकायत बीडीओ अखिलेश कुमार को मिली तो उन्होंने इसकी जांच एडीओ आईएसबी उमेश कुमार कराई। जांच के दौरान युवक को बुलाया गया तो उसने भरी पंचायत में रुपये लेने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि वह तीन हजार रुपये किसान को वापस कर चुका है। उसने मौके पर ही बाकी के दो हजार रुपये वापस करते हुए शिकायत कर्ता की पत्नी सर्वेश कुमारी से क्षमा मांगते हुए ऐसी गलती दोबारा न करने की बात कही।
विज्ञापन

बीडीओ अखिलेश कुमार ने बताया सिहोरा गांव के योगेन्द्र नाम के युवक ने किसान कल्यान सिंह से पांच हजार रुपये आवास के नाम पर लिए थे, जो उसने वापस कर दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें