फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कार की टक्कर से बाइक सवार पांच बहन-भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक सवार पांच भाई-बहनों को टक्कर मार दी। हादसे में पांचों बहन-भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दुखद पहलू यह है कि इन बच्चों के पिता की भी महज एक महीने पहले सड़क हादसे में ही मौत हुई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जुनावई थाना क्षेत्र के गांव समसपुर गंग निवासी खेतल सिंह शुक्रवार को अपनी बाइक पर सवार होकर अपने चार भाई-बहनों को लेकर आधार कार्ड बनवाने के लिए गुन्नौर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मेरठ-बदायूं हाईवे पर स्थित बैरपुर महराजी गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही एक बोलेरो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें स्वयं खेतल, कीर्ति, रीता, तरन कुमार, गिरीश सहित पांचों बहन भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद बोलेरो चालक ने अपनी गाड़ी रोकी और घायल बच्चों को अपनी ही गाड़ी में बैठाकर जुनावई सीएचसी ले गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जुनावई थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना मिली थी। बोलेरो चालक स्वयं बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचा था। अभी घायलों के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें