जूनावई। क्षेत्र में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी जुनावई भर्ती कराया गया, वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुर धीर निवासी मलूका देवी (60) व शीला देवी पैदल मेरठ बदायूं हाईवे जुनावई आई थी। पैदल जाते समय बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में शीला देवी, मलूका देवी और बाइक सवार गांव रायपुर निवासी सुगड़पाल घायल हो गए। तीनों को सीएचसी जुनावई में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
गुन्नौर थाना क्षेत्र के घोंसली मोकम निवासी श्रीपाल की बेटी सुनीता गोबर डालकर वापस घर जा रही थी। सड़क पार करते समय बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में सुनीता, बाइक सवार गांव दुबारी कला निवासी महेश कुमार घायल हो गए। दोनों घायलों को जुनावई सीएचसी में एडमिट कराया गया है। दोनों को प्रथम उपचार देकर सीएचसी से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है ।