फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच प्रतिशत जीएसटी से रोजमर्रा के खर्चे कम होंगे : डॉ.हरि सिंह ढिल्लो

विज्ञापन
संभल में भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यक्रम में बोलते डॉ.हरि सिंह ढिल्लो। संवाद
विज्ञापन
संभल। संभल में मुरादाबाद मार्ग पर एकता विहार कॉलोनी में स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर संकल्प अभियान के अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत-घटी जीएसटी मिला उपहार धन्यवाद मोदी सरकार एवं हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी को लेकर संभल विधानसभा सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक डॉ.हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि जीएसटी की पुरानी चार स्तरीय व्यवस्था बदलकर 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत दरें रखी गई हैं। 5 प्रतिशत जीएसटी से रोजमर्रा के खर्चे कम होंगे। खेती की लागत कम होने से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। शिक्षक विधायक डॉ.हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि व्यक्तिगत जीवन एवं स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी पूरी तरह हटाने से सभी को राहत मिलेगी। दरें कम होने से जीएसटी संग्रह भी बढ़ेगा। जिससे विकास को बढ़ावा मिलेगा। हमें स्वदेशी के लिए संकल्प लेना होगा। यह संकल्प एक नारा नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने कहा कि जीएसटी में बदलाव के बाद व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं में खुशी की लहर है। इससे मध्यम वर्गीय परिवारों एवं गरीबों को विशेष लाभ प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि जीएसटी का कार्य मोदी सरकार का अनमोल तोहफा है। जिससे पूरे देश की जनता को लाभ मिलेगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने जीएसटी घटा कर जनता को जो अनमोल तोहफा दिया है, उससे सभी जगह खुशी का माहौल है। कहा कि छोटे कारोबारियों का उत्पीड़न किया जाता है। इसलिए छोटा व्यापारी डरकर पंजीकरण नहीं कराता। यह उत्पीड़न बंद किया जाना चाहिए। जिससे छोटा व्यापारी भी जुड़ सके। इस दौरान परमेश्वर लाल सैनी, भीष्म शर्मा, कुलदीप चाहल, सुधीर मेहरोत्रा, मुकुल कुमार रस्तोगी, संजय सांख्यधर आदि रहे। संचालन अभियान के संयोजक प्रभात शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें