बहजोई। अलग-अलग तीन सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। वहीं तीनों हादसों में बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए नहीं थे।
शनिवार की रात दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार धर्मवीर पुत्र दौली गांव किशनपुर-श्यामपुर थाना धनारी व नत्थू पुत्र शिवचरन निवासी गांव बेरीखेड़ा कोतवाली बहजोई घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार नेक्से पुत्र श्यौदान सिंह निवासी गांव अर्जुनपुर-जूना कोतवाली बहजोई घायल हो गए।
अन्य हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक दिनेश पुत्र खेमपाल निवासी गांव बमनेटा कोतवाली बहजोई घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। इसके अलावा तीसरे मामले में बुलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक नितिन शर्मा पुत्र श्यामदत्त शर्मा निवासी गांव सादातबाड़ी कोतवाली बहजोई घायल हो गया। हादसा गांव बेहटा-जयसिंह के निकट हुआ।