फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल और चंदौसी में सर्किल रेट बढ़ाने पर पांच-पांच आपत्तियां आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सर्किल रेट बढ़ोत्तरी पर मांगी गईं आपत्तियां संभल और चंदौसी से ही की गई हैं। गुन्नौर तहसील से कोई आपत्ति नहीं की गई है। संभल और चंदौसी से पांच- पांच आपत्तियां दाखिल की गई हैं। निस्तारण बृहस्पतिवार की शाम तक किया जाएगा।
विज्ञापन

पहली अगस्त से सर्किल रेट लागू किया जाना है। अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि जो आपत्तियां आई हैं। उसमें सर्किल रेट नहीं बढ़ाने को लेकर आपत्तियां की गई हैं। गुन्नौर तहसील से कोई आपत्ति नहीं की गई है। संभल और चंदौसी से पांच-पांच आपत्तियां दाखिल की गई हैं। सभी आपत्तियों का निस्तारण बृहस्पतिवार को कर दिया जाएगा।
मालूम हो संभल में मुरादाबाद मार्ग और चंदौसी मार्ग पर 20 प्रतिशत सर्किल रेट बढ़ाया जाना प्रस्तावित है। चंदौसी में बाईपास के नजदीक आटा गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर भी 20 प्रतिशत ही सर्किल रेट बढ़ाया जाना प्रस्तावित किया है। इसके अलावा ग्रामीण इलाके में 10 प्रतिशत या उससे कुद ज्यादा प्रस्तावित किया गया है। जो परियोजनाएं चल रही हैं उनके आसपास सर्किल रेट नहीं बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें