फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल जिले में तीन प्रवासी मजदूरों समेत पांच कोरोना संक्रमित मिले, संख्या 121 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोरोना संक्रमण जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार कोरोना संक्रमित मरीज निकल रहे हैं। इन मरीजों में सबसे ज्यादा संख्या प्रवासी मजदूरों की है। इसके बाद अब प्रवासी मजदूरों के संपर्क में रहे लोग भी संक्रमित हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग लगातार ऐसे प्रवासियों को चिह्ति कर रहा है जो संक्रमण ग्रस्त क्षेत्र से लौटे हैं। गुरुवार को शाम कोरोना संक्रमण से पीड़ित पांच लोग और मिले हैं। इनमें तीन प्रवासी मजदूर हैं जबकि दो लोग प्रवासी मजदूर के संपर्क में रहने वाले हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 121 हो चुकी है।
संक्रमित मिले पांच मरीजों में गुन्नौर के ब्लॉक रजपुरा निवासी एक युवक है। यह युवक दो जून को दिल्ली से लौटा है। इस युवक के संपर्क में परिवार का कोई व्यक्ति नहीं रहा। युवक सीधे जांच के लिए अस्पताल पहुंच गया था।
विज्ञापन

गुन्नौर के गांव खगुपुरा निवासी किशोरी व गांव सैंडोरा निवासी युवक दिल्ली से यात्रा कर लौटे हैं। इन दोनों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं गांव भिरावटी निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला और 13 वर्षीय किशोरी कोरोना संक्रमित प्रवासी मजदूर के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। गुन्नौर तहसील का प्रशासन गांव भिरावटी, खगुपुरा और सैंडोरा को हॉट स्पॉट सील करने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें