फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़, गैंगस्टर का वांछित आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
इसी बोलेरो गाड़ी में सवार थे पशु तस्कर। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल/सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बबैना के नजदीक पशु तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें बदमाश की टांग में गोली लगी है। जबकि बदमाशों की फायरिंग से एक सिपाही घायल हुआ है। पुलिस ने घायल बदमाश को पकड़ लिया है। जबकि उसके दो साथी चकमा देने में कामयाब रहे। देर रात तक पुलिस कॉबिंग कर भागे हुए बदमाश के साथियों की तलाश करती रही। अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का जायजा लिया है।
विज्ञापन

घायल सिपाही और बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को रात करीब नौ बजे हयातनगर थाना पुलिस गांव बबैना के नजदीक चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बोलेरो गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस नेरुकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान बदमाशों ने गाड़ी से उतरकर फायरिंग की। जिसमें थाने में तैनात पुलिस कर्मी राहुल घायल हो गया।
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी। उसको पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि बदमाश के दो साथी भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए बदमाश ने अपनी पहचान कोतवाली संभल क्षेत्र के गांव नूरियो सराय निवासी मारूफ के रूप में कराई।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल सिपाही और बदमाश को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा। मुठभेड़ की सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने घटनास्थल का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश सक्रिय पशु तस्कर है। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज है। गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था। अब पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। भागे हुए आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें