फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला के परिवार के पांच लोगों पर हत्या का आरोप, तहरीर दी

Thu, 29 May 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र में बीते दिन टाटा मैजिक वाहन के पीछे फंदे से लटके मिले युवक के शव के मामले में पीड़ित पिता ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के घोंंसली वाहन गांव के रहने वाले हर्वेंद्र उर्फ सुखराम एक माह पहले उघैती थाना क्षेत्र से विवाहित महिला को लेकर चला गया था। महिला को ले जाने के बाद उस दिन से हर्वेंद्र कुमार अपने गांव में परिवार से मिलने भी नहीं आया। जबकि इसको लेकर उघैती थाने की पुलिस दो बार घोंसली गांव में दबिश दे चुकी है, परंतु हर्वेंद्र कुमार पुलिस के हाथ नहीं लग सका।
वहीं बीते दिन मंगलवार की सुबह हर्वेंद्र कुमार का शव अपने गांव के पास खुद की टाटा मैजिक के पीछे फंदे से लटका मिला था। इस मामले में मृतक के पिता उल्फत सिंह ने महिला के परिवार के पांच लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि मृतक के पिता की तरफ से महिला के परिवार के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें