फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र में संभल-आदमपुर मार्ग पर सूखा तालाब के निकट दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें महिला समेत पांच लोग घायल हुए। दो की हालत गंभीर है। अमरोहा जिले के रहरा थाना क्षेत्र के चकफेरी निवासी भजनलाल, सचिन और अनिल धान की कटाई करके घर लौट रहे थे। करीब तीन बजे आदमपुर की तरफ से आ रही बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक पर सवार आदमपुर निवासी शौकीन, और उसकी पत्नी घायल हो गई। जबकि यह तीनों भी घायल हुए। पुलिस आई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन



सूबेदारगंज एक्सप्रेस पर पत्थर मारने वाले युवक को भेजा जेल

चंदौसी। सोमवार को जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह और आरपीएफ प्रभारी गोविंद सिंह के नेतृत्व में संयुक्त गश्त के दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर अलीगढ़ आउटर की ओर पानी की टंकी के पास से एक युवक को हिरासत में लिया। जिसके पास से एक चाकू बरामद किया। पूछताछ में उसने अपना नाम जफर अहमद निवासी गांव गुमावली, थाना हयातनगर बताया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने 26 सितंबर को बहजोई के पास सूबेदारगंज एक्सप्रेस पर पत्थर मारने की घटना को अंजाम दिया था। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि युवक पर मुकदमा दर्जकर उसे जेल भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें