फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारकपुर बंद में डेंगू आशंकित पांच मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली के गांव मुबारकपुर बंद में बुखार का प्रकोप जारी है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाया। जिसमें ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दवाई वितरण कर एहतियात बरतने की सलाह दी गई। इस परीक्षण के दौरान सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, बुखार के मिले। जो मरीज बुखार से पीड़ित मिले हैं उसमें पांच डेंगू आशंकित भी हैं। इन्हें तत्काल असमोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती होने के लिए कहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सफाई व्यवस्था भी बनाने की अपील की है। जिससे बीमारी को खत्म किया जा सके। गुरुवार को गांव मुबारकपुर बंद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 275 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें सबसे ज्यादा 105 मरीज सर्दी, बुखार के 55 और खुजली के 61 मरीज मिले। जो मरीज बुखार से पीड़ित मिले उनकी स्लाइड बनाई गई है।
बुखार के इन मरीजों में पांच मरीज डेंगू आशंकित मिले हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती होने के लिए कहा गया है। डा. नजीब उर्ररहमान ने बताया कि जो डेंगू आशंकित मरीज मिले हैं। उन्हें भर्ती होने के लिए कहा है। जिससे उनका सही उपचार किया जा सके। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से डा. अंशुमान, नरेंद्र पाल सिंह, मोहम्मद उस्मान, पवन कुमार, हितेश, हरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें