फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में पांच प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दूसरे राज्यों से आए पांच प्रवासी मजदूरोें की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह मजदूर मुंबई, दिल्ली एनसीआर और से आए थे। इनमें तीन मजदूर मुंबई, एक दिल्ली एनसीआर और एक राजस्थान से आया है। राजस्थान के चुरू से आया प्रवासी मजदूर 21 मई को आया था। वह वहां पर होटल में काम करता था। उसकी कोरोना की जांच 22 मई को हुई थी। वह 26 मई को संक्रमित पाया गया। उसे अब उपचार के लिए अमरोहा रेफर किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अमिता सिंह ने बताया कि संभल जिले में 125 लोगों की कोरोना जांच की रिपोर्ट मंगलवार को प्राप्त हुई है जिसमें 124 निगेटिव पाए गए। एक प्रवासी मजदूर पॉजिटिव है। कोरोना के अंदेशे में 91 लोगों के नमूने मंगलवार को जांच के लिए भेजे गए हैं। पिछले चौबीस घंटे के भीतर तीन लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। इनमें दो मुरादाबाद के विवेकानंद अस्पताल से छुट्टी पाए गए हैं जबकि एक को अमरोहा के कोरोना अस्पताल से छुट्टी दी गई है।
विज्ञापन

सिरसी और चौधरीसराय पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
संभल। सिरसी में मुंबई से आए युवक को स्वास्थ्य विभाग की टीम अपने साथ जिला अस्पताल लेकर लाई है। कोरोना टेस्ट के लिए उसका नमूना लिया जा रहा है। वहीं चौधरीसराय में कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क वाले चार लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए मंगलवार को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। टीम का नेतृत्व चिकित्साधिकारी डा. नीरज शर्मा कर रहे थे। नीरज शर्मा ने बताया कि राजस्थान के चुरू से आए कोरोना संक्रमित प्रवासी मजदूर के सगे भाई और उसके दो मित्रों को कोरोना की जांच के लिए लाया गया है। यह चारों एक साथ आए थे। इसके अलावा मुंबई से आए युवक को सिरसी से लाया गया गया है।
विज्ञापन

संभल जिले के कोरोना आंकड़े
कुल नमूने लिए गए- 3896
अब तक प्राप्त रिपोर्ट-3791
कोरोना संक्रमित- 68
निगेटिव आए-3556
नमूनों की रिपोर्ट लंबित-105
नमूने रिजेक्ट हुए-167
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें