फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन/बहजोई। बहजोई थाना क्षेत्र के कैलमुंडी गांव में किसान सुशील (20) का शव मंगलवार को सुबह पापड़ी के पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बहजोई के बाहपुर पट्टी स्थित शव विच्छेदन गृह में युवक का पोस्टमार्टम हुआ है जिसमें लटकने से मौत की बात साफ हुई है। उसके दोनों घुटनों में चोट के निशान मिले हैं। एक घुटने में चोट के चार निशान थे और दूसरे घुटने में एक निशान था। घुटनों में चोट कैसे आई? यह अब पुलिस की जांच का विषय है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव कैलमुंडी में मोहरपाल सिंह का बेटा सुशील (20) अपने घर से सोमवार को रात आठ बजे निकला था। इसके बाद मंगलवार की सुबह उसकी लाश पेड़ से लटके होने की सूचना मिली। गांव के कुछ लोगों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन खेत में पहुंचे तो पापड़ी (चांदनी) के पेड़ पर शर्ट से फंदा लगा था और उसी फंदे पर शव लटका हुआ था। शव को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उतरवाया।
इसके बाद पंचनामा भरा जिसमें घुटनों की चोट सामने आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वीडियो कैमरों की निगरानी में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग आई है। घुटनों की चोट भी लिखी गई है। इस बीच पिता मोहरपाल ने पुलिस को मौखिक तौर पर बताया कि पड़ोसी से उसका विवाद था। पड़ोसी ने उसकी दो तीन फीट जमीन दबा ली थी और इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

इसी विवाद में उनके बेटे की जान ली गई है। अगर उसे ऐसा पता होता कि पड़ोसी उसके बेटे की जान ले लेंगे तो वह जमीन दबा लेने के बारे में कुछ नहीं कहता। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। जहां प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ लिया और युवक के परिजनों को सूचना दी। युवक के परिजन मौके पर पहुंचे पर युवक वहां से भाग गया। पूरी रात घर नहीं लौटा और सुबह के समय शव पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें