फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक पक्षियों की मौत से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में बर्ड फ्लू की दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रजपुरा में पांच टैगा पक्षी मृत अवस्था में पड़े मिले हैं। ग्रामीणों ने एक साथ कई पक्षी मृत देखे तो बर्ड फ्लू की दहशत फैल गई। पशु चिकित्सक को सूचना दी। पशु चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। साथ ही पक्षियों का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सर्दी से मौत होने की जानकारी दी है। बर्ड फ्लू की जांच के लिए पक्षियों के शव बरेली पशु चिकित्सा अनुसंधान केंद्र नहीं भेजे गए हैं। ग्रामीणां में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह गांव रजपुरा में भिरावटी मार्ग पर एक आढ़त के बाहर लगे शीनशेड में बैठे टैगा पक्षियों की अचानक मौत हो गई। एक के बाद एक पांच पक्षियों ने दम तोड़ दिया। अचानक हुई पक्षियों की मौत से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पशु चिकित्सक को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे रजपुरा पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सक डा. रवि रंजन ने पक्षियों के शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम किया। पशु चिकित्सक का कहना है कि पक्षियों की मौत सर्दी से हुई है।
बर्ड फ्लू की कोई पुष्टि नहीं हुई। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बर्ड फ्लू की जांच के लिए पक्षि यों के शव अनुसंधान केंद्र भेजे जाने चाहिए थे। पशु चिकित्सक ने पोस्टमार्टम खुद ही किया और बर्ड फ्लू से इनकार कर दिया। ग्रामीणों में पक्षि यों की मौत से दहशत का माहौल है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें