फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिलाओं पर छींटाकशी करने में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल सर्किल की दो थाना पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों पर छींटाकशी करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हजरतनगर गढ़ी थाने में तैनात उपनिरीक्षक रामसेवक एंटी स्क्वॉड एवं मिशन शक्ति 5.0 को लेकर टीम के साथ रविवार को दोपहर करीब एक बजे चेकिंग कर रहे थे। हजरतनगर गढ़ी में फाटक से 100 मीटर आगे बाजार में पहुंचे तो एक व्यक्ति आने जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करता दिखाई दिया। पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में व्यक्ति ने खुद को हजरतनगर गढ़ी का सलीम सिद्दीकी बताया। इस मामले में उपनिरीक्षक रामसेवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वहीं हयातनगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक रितु गिरि पुलिस टीम के साथ चामुंडा मंदिर के पहुंची तो मुखबिर ने सूचना दी। कहा कि दो व्यक्ति मंदिर से आगे महिलाओं और लड़कियों पर छींटाकशी कर रहे हैं। पुलिस ने मंदिर से 20 मीटर आगे दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। व्यक्तियों ने खुद को मोहल्ला शाहजीपुरा का राजकुमार और गांव सीतापुरी का आशीष बताया। दोनों को गिरफ्तार करते हुए उपनिरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वहीं हयातनगर थाने में तैनात महिला हेड कांस्टेबल राखी ने टीम के साथ यादव मेडिकल के पास पहुंचीं तो मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति दतावली रोड मोेड पर महिलाओं और लड़कियों पर छींटाकशी कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर गई तो दोनों व्यक्ति भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़कर पूछा तो दतावली निवासी राहुल और हजरतनगर गढ़ी अंतर्गत सिरसी निवासी मोहम्मद नाजिम बताया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें