फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जमीन का बैनामा कराने के नाम पर सवा पांच लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। गांव बैरपुर सेवा निवासी कुंवरपाल ने गांव निवासी युवक पर जमीन बेचने के नाम पर 5.25 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने गांव निवासी अमर सिंह से 10 लाख रुपये में तीन बीघा जमीन का सौदा तय किया था। गांव निवासी रामेश्वर बतौर गवाह थे। अमर सिंह का पुत्र मुकेश हत्या के मुकदमे में जेल में था। मुकदमे की पैरवी के लिए उसने एडवांस में रुपये मांगे तो उसे अपनी ग्राम बसंतपुर स्थित जमीन बेचकर 5.19 लाख रुपये उसे दे दिए। उस समय अमर सिंह ने कहा था कि लड़का जेल से बाहर आ जाएगा तो अपनी जमीन का बैनामा करा देगा। इसके साथ ही खेत जोतने को कब्जा दे दिया। कुंवरपाल ने एक वर्ष तक खेत में फसल उगाई। जब आरोपी का लड़का जेल से बाहर आ गया तो कुंवरपाल ने बैनामा कराने को कहा, लेकिन अमरसिंह ने बैनामा कराने से मना कर दिया और खेत भी छीन लिया।
इस मामले में पीड़ित की ओर से एक वर्ष पहले थाना जुनावई में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और बाद में मामले को टाल दिया गया। बुधवार को पीड़ित ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ नवंबर को उसने आरोपी अमरसिंह से रुपये मांगे तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें