फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: परिषदीय स्कूलों में प्रथम सत्रीय परीक्षा आज से, तैयारियां पूरी

Wed, 19 Aug 2026 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। परिषदीय स्कूलों में बुधवार से शुरू होकर 25 अगस्त तक चलने वाली प्रथम सत्रीय परीक्षा में बच्चों को जुलाई तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा को लेकर स्कूलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा परिणाम में कमजोर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को चिह्नित कर उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन



जिलेभर में संचालित 1289 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में करीब डेढ़ लाख बच्चे पंजीकृत हैं। सभी विद्यालयों में बुधवार से 25 अगस्त तक प्रथम सत्रीय परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षा में अप्रैल से जुलाई तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से सवाल पूछे जाएंगे। विद्यालय में शिक्षक प्रश्न बोर्ड पर लिखकर बच्चों को देंगे और विद्यार्थी उत्तर पुस्तिका में उसे हल करेंगे। परीक्षाएं समाप्त होने के बाद शिक्षकों पर ही बच्चों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जिम्मेदारी होगी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर ही कराया जाएगा। बच्चों के प्राप्तांक का रिकॉर्ड भी तैयार किया जाएगा, जिससे उनकी विषयवार प्रगति का पता चल सके।
परीक्षा परिणाम में जिन बच्चों का प्रदर्शन कमजोर रहेगा, उन्हें चिह्नित किया जाएगा। ऐसे बच्चों की अलग सूची तैयार कर संबंधित विषय के पाठ को दोबारा पढ़ाया जाएगा। अभिभावकों को भी बच्चे की प्रगति के बारे में जानकारी दी जाएगी। परीक्षा से संबंधित खर्च विद्यालयों को मिलने वाली कंपोजिट ग्रांट से किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी मुंशी लाल पटेल ने बताया कि प्रथम सत्रीय परीक्षाएं 19 अगस्त से शुरू होकर 25 अगस्त तक चलेंगी। सभी विद्यालयों में परीक्षा कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें