फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले डीसीएम में लदवाए, फिर लोगों को देखकर गोदाम में वापस रखवाए बीज के कट्टे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली ब्लाक परिसर में स्थित सरकारी बीज भंडार पर मंगलवार की सुबह में बीज भंडार के प्रभारी धान के सरकारी बीज के कट्टों को डीसीएम में लदवाते मिले। कुछ लोगों को देखकर वह सकपका गए। डीसीएम में लदवाए गए करीब 40 कट्टों को वापस उतरवाते हुए गोदाम में रखवा दिया। इसका कारण पूछा तो कोई सटीक उत्तर नहीं दे पाए। अंदेशा है कि इस बीज को कालाबाजारी के लिए डीसीएम में लोड कराया जा रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह नौ बजे असमोली ब्लॉक कार्यालय में ताले लटके थे। ब्लॉक परिसर स्थित मनोटा साधन सहकारी समिति भी बंद थी। किसान कल्याण केंद्र खुला था और गोदाम के आगे एक डीसीएम खड़ी थी। केंद्र प्रभारी की मौजूदगी में धान बीज के सरकारी बोरों को डीसीएम में लादा जा रहा था। इस दौरान वहां पहुंचे कुछ लोगों ने बोरों को वाहन में लादे जाने का कारण पूछा तो केंद्र प्रभारी ने बताया कि मोटे चावल के बीज को किसानों ने पसंद नहीं किया। इसलिए धान के बीज के बोरों को डीसीएम में भरकर वापस भेजा जा रहा है। सवाल उठता है कि जब वापस भेज रहे थे तो गाड़ी में लदे होने के बाद गोदाम में क्यों रखवाए गए। जिला कृषि अधिकारी इस मामले की जांच कराएंगे। जिससे हकीकत सामने आ सके।
-------
कोट
पहले डीसीएम में धान के बीज के कट्टों को लदवाना और फिर उनको उतरवाना गलत है। यदि कहीं भेजे जा रहे थे तो बात केंद्र प्रभारी को स्पष्ट करनी चाहिए थी। इस मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओंकार सिंह, जिला कृषि अधिकारी, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें