फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में फिरोजाबाद की क्रॉकरी खूब लुभा रही

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी मेले को लेकर लोगों का उत्साह उफान पर है। हर आयु वर्ग के लोग मेले देखने पहुंच रहे हैं। मेले में महिलाओं को फिरोजाबाद की क्रॉकरी खूब लुभा रही है। महिलाएं व युवतियां झूलों का आनंद ले रही हैं तो बच्चे व युवा मौत का कुआं में कार व बाइक चालकों के हैरतअंगेज कारनामे देख चकित हो रहे हैं। यहां रोजाना हजारों की संख्या में लोग मेले का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते दो वर्ष गणेश चतुर्थी मेले का आयोजन नहीं किया गया। मेला का आयोजन न होने से शहरवासी मायूस थे। इस बार मेले में महिलाओं व युवतियां बड़ा झूला, नाव वाला झूला, हथोड़ा झूला, ब्रेक डांस झूले का लुत्फ उठा रही हैं। झूलों के बाहर काउंटर पर टिकट के लए लंबी कतारें लग रही है। इसके अलावा बच्चे व युवाओं की पहली पसंद मेले में आया मौत का कुआं बना हुआ है। मौत के कुएं में कलाकार बाइक व कार चलाकर हैरतअंगेज कारनामे दिखा रहे हैं। यहां अनेक प्रकार की दुकानें लगी है। महिलाएं व पुरुष पहुंच खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। मेले में आधा दर्जन से अधिक दुकानें फिरोजाबाद की क्रॉकरी की ंहै।
- गणेश चतुर्थी मेले में अनेक प्रकार की दुकानें व झूले हैं। मेले में हमारे बच्चे मौत का कुआं जरूर देखते हैं। यहां लगे स्टालों पर सॉफ्टी जरूर खाते हैं। इस बार मेेला स्थल को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। कुलदीप वार्ष्णेय, चंदौसी
विज्ञापन

- इस बार मेले में फिरोजाबाद की क्रॉकरी की आधा दर्जन से अधिक दुकानें लगी हैं। इनमें अनेक प्रकार के कप, प्लेट व अन्य चीजें हैं। जिन्हें खरीदने के लिए महिलाओं की खासी भीड़ लगी रहती हैं। नेहा शर्मा, चंदौसी
- इस बार मेले में दिल्ली के खिलौने की अच्छी रेंज उपलब्ध हैं। जिन्हें बच्चे अधिक पसंद कर रहे हैं। हमारे बच्चे करीब 500 रुपये के खिलौने ही खरीदकर लाए हैं। मेला नगरी की पहचान बन चुका है। संजय अग्रवाल, चंदौसी
- इस बार मेले में दर्जन भर खानपान की दुकानें लगाई गईं हैं। मेले में पहुंचने वाले खानपान के स्टाल पर व्यंजनों का स्वाद लेने जरूर पहुंचते हैं। रिश्तेदारों को मेले की टिकिया ज्यादा पसंद है। राहुल अग्रवाल, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें