सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक के जीजा ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जनपद मुरादाबाद के कोतवाली बिलारी निवासी सनी चौधरी किसी कार्य से 26 अगस्त को चंदौसी आया था। शाम करीब पांच बजे युवक बाइक से अपने घर बिलारी लौट रहा था। जब युवक मुरादाबाद रोड स्थित टी-प्वाइंट पर पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में साइड मार दी। हादसे में बाइक सड़क किनारे गिर गई और सनी गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन सनी को नोएडा को निजी अस्पताल में ले गए थे। जहां उपचार के दौरान सनी की 27 अगस्त की सुबह मौत हो गई। युवक के जीजा अनिल उर्फ रिंकी चौधरी निवासी पिपली चक कोतवाली बिलारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि सनी तीन बहनों में इकलौता भाई था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बहन अविवाहित है।