फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग और पथराव में महिला समेत सात घायल

विज्ञापन
पवांसा के चंदनकटी गांव में देर रात दो पक्षों में हुई फायरिंग के बाद पसरा सन्नाटा। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव चंदनकटी चूहा में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें मारपीट व पथराव किया गया और दोनों पक्षों की ओर से जमकर फायरिंग हुई। इस फायरिंग में घायल होने की बात तीन लोगों ने कही है। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस विवाद के दौरान पशु भी घायल हुए हैं। यह विवाद करीब दो घंटे तक चला। इस बीच पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। आसपास के गांवों में फायरिंग से दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन

पुलिस को कई बार फोन कर सूचना दी तब कहीं जाकर देर रात पुलिस मौके पर पहुंच सकी। शुक्रवार की रात 11 बजे करीब गांव चंदनकटी चूहा निवासी सूरज और सत्यपाल में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। ग्रामीणों ने बीचबचाव करा दिया और घरों के लिए भेज दिया। इसकी जानकारी दोनों युवकों के परिजनों को हुई तो वह आमने-सामने आ गए। गाली गलौज के बाद लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। कुछ देर में एक दूसरे पर पथराव किया गया और फायरिंग भी की। फायरिंग व पथराव होता देख ग्रामीण अपने घरों में छुप गए। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस नहीं पहुंची।
यह फायरिंग और पथराव करीब दो घंटे चला। इस पथराव व फायरिंग में बबलू, धर्मपाल, प्रेमपाल, सर्वेश देवी घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से रघुनंदन, राजेंद्र व रेबत घायल हुए हैं। इस विवाद की जानकारी आसपास के गांवों तक हो गई। दो बजे करीब पुलिस पहुंची तो विवाद कर रहे लोग मौके से भागने लगे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस विवाद में पशु भी घायल हो गए हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें