फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में फायरिंग, जमकर पथराव

Thu, 21 Dec 2017 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
संभल के मोहल्ला अमान खेल में मिस हुआ कारतूस दिखाता युवक। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला अमानखेल में साझे की जमीन को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। फायरिंग भी की गई। अफरातफरी के माहौल में पहुंची पुलिस ने हालात संभाल लिए। बवाल करने के आरोपी भाग गए। पुलिस ने कारतूस का खोखा बरामद कर लिया। युवक ने साझेदारों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


मोहल्ला अमानखेल निवासी मुकीम पुत्र इस्लाम और दो युवकों ने एक साल पहले साझे में गांव ततारपुर में चार बीघा जमीन खरीदी थी। एक युवक मुकीम के मोहल्ले का है जबकि दूसरा युवक मोहल्ला कोटला का बताया गया है। मुकीम का आरोप है कि उन दोनों पर उसके ढाई लाख रुपये निकल रहे हैं। जमीन खरीदने में भी उसने दोगुना हिस्सा दिया था। बावजूद इसके गुपचुप तरीके से जमीन बेचकर रकम हड़प ली गई।

इसकी जानकारी होने पर शिकायत की तो पहले विवाद हुआ था। बुधवार सुबह को मुकीम घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर विवाद किया। एक युवक ने तमंचे से फायर झोंका। मगर मिस गया। इसके बाद पथराव कर दिया। तब दोनों तरफ से जमकर पथराव शुरू हो गया। घरों की छतों से भी पत्थर फेंके गए। मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। लोग घरों में छुपने लगे।
विज्ञापन


मोहल्ले में पथराव होने की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सख्ती करते हुए हालात संभाल लिए। इस बीच पथराव करने के आरोपी भी भाग गए। मुकीम ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। मुकीम की ओर से पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी नाथीराम पवार ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

पंचायत बैठी पर नहीं निपटा मामला
संभल। जमीन बेचने की जानकारी होने पर मुकीम ने शिकायत की थी। तब पंचायत बैठी थी। बावजूद इसके मामले का निपटारा नहीं हो सका। जिसके बाद से दोनों पक्षों में गहमागहमी का माहौल बना हुआ था। इसी के चलते बुधवार सुबह को पथराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें