फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आतिशबाजी से पशुशाला में लगी आग, युवती और दो पशु झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धुरैटा में बृहस्पतिवार रात 11 बजे पटाखे की चिंगारी से गांव निवासी हरपाल की पशुशाला में आग लग गई। आग के दौरान दो पशु झुलस गए। इन्हें बचाने आई हरपाल की बेटी हिना भी झुलस गई। दमकल ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव धुरैटा निवासी हरपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम चारा खिलाने के बाद पशुओं को पशुशाला में बांध दिया था। रात करीब 11 बजे पड़ोसी के परिजन अपनी छत पर पटाखे छोड़ रहे थे। मना करने के बाद भी नहीं मानें। पटाखे की चिंगारी पशुशाला पर गिरी तो आग लग गई। आग की लपटें उठीं। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम आ गई।
विज्ञापन

करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेखपाल जीतपाल ने बताया कि दो पशु और एक युवती के झुलसने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की गई। इसकी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें