फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में लगी आग, पांच बीघा फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव ड्योढ़ी में हाइटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से पांच बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। इसकी जानकारी पीड़ित के परिवार को हुई तो वह आनन फानन में मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू किया गया। पीड़ित ने विद्युत निगम के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।ड्योढ़ी गांव निवासी पूर्व प्रधान धर्मेंद्र कुमार पुत्र विजय पाल सिंह पांच बीघा गन्ने की फसल है। सोमवार की दोपहर में करीब तीन बजे गन्ने की खड़ी फसल में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जा सका, तब तक पांच बीघा गन्ने की खड़ी फसल जल गई। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें