फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को जहरीली शराब से मौतों का जिम्मेदार ठहराया, दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कांग्रेस हाईकमान के आह्वान पर कांग्रेसियों ने संभल में धरना दिया। जहरीली शराब से होने वाली मौतों को लेकर सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाए। सरकार को मौतों का जिम्मेदार बताकर इस मामले में कड़े कदम उठाने की मांग की गई।
विज्ञापन

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेसियों ने संभल में पक्का बाग के निकट आंबेडकर पार्क में धरना दिया। कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर आए दिन जहरीली शराब से लोगों की मौतें हो रहीं हैं। पिछले दिनों अलीगढ़ में 100 से अधिक लोगों की जान चली गईं। मौतों के सही आंकड़े छुपाकर सरकार ने घटना पर पर्दा डालने का काम किया। ताकि सरकार के संरक्षण वाले शराब माफियाओं को बचाया जा सका। यूपी में जंगलराज है। देश में कोविड-19 का संकट है और सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में वृद्धि कर जनता की जेब पर डाका डाल रही है, कांग्रेस इसे सहन नहीं करेगी। जनता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें